पिथौरागढ़- पति की हत्या करने के मामले में डीडीहाट पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है. मृतक के भाई ने डीडीहाट कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की. पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कुबूल लिया है. हत्या में इस्तेमाल चाकू और अन्य सबूत भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, बीती 17 अक्टूबर को डीडीहाट पुलिस को सूचना मिली थी कि छनपट्टा निवासी कुन्दन सिंह की दीवार से गिरने के कारण मौत हो गई है. सूचना मिलने पर डीडीहाट पुलिस ने मौके पर जाकर मृतक कुन्दन सिंह के शव का पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा दिया।
11 नवम्बर को मृतक के भाई धन सिंह धामी ने कोतवाली डीडीहाट में मृतक की पत्नी नीमा देवी द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसके द्वारा बताया गया कि आपसी लड़ाई झगड़े में ही उसके द्वारा अपने पति पर चाकू से वार कर दिया, जिससे गले में चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई।
इसके बाद आरोपी नीमा देवी ने डर के मारे अपने पति को घर के पास की दीवार से नीचे फेंक दिया था. पूछताछ में महिला की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून साफ किये हुए कपड़े, बोरा आदि भी बरामद किये, जिसके आधार पर हत्यारोपी नीमा देवी को गिरफ्तार किया गया. जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

