उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर का पंतनगर शहर…यहां एक गुस्साई महिला एक पुरुष को सरेआम पीटने लगी। पुरुष मदद के लिए गुहार लगाता रहा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पता चला कि शख्स की पिटाई करने वाली महिला उसकी पत्नी थी। ये भी पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। इसी के चलते गुस्साई पत्नी ने पति की सरेआम पिटाई कर दी। यह घटना पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गेट पर हुई। यहां विश्वविद्यालय का एक कर्मचारी विश्वविद्यालय के गेट से बाहर आ रहा था।तभी अचानक उसकी पत्नी वहां धमक पड़ी। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, उसके बाद आगबबूला महिला पति को पीटने लगी।
इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बलिया उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति पंतनगर विवि का कर्मचारी है। उसका अपनी पत्नी के साथ काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद पत्नी ने उस पर कोर्ट में भरण-पोषण का अभियोग दर्ज कराया है। आरोपी की पत्नी व बच्चों ने आरोप लगाया कि कोर्ट ने व्यक्ति के खिलाफ 6.5 लाख रुपये का वसूली वारंट जारी किया है। पंतनगर थाने की ओर से वारंट की तामील की जानी थी, लेकिन एसएसपी और राज्यपाल से शिकायत करने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे महिला को गुस्सा आ गया और उसने अपना सारा गुस्सा पति पर निकाला। गुस्साई महिला ने सरेआम पति की पिटाई कर दी।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात 
