मसूरी में शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग को लेकर जमकर चले लात-घूंसे, 2 गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी।
मसूरी (देहरादून)- पहाड़ों की रानी मसूरी में शराब की दुकान में ओवररेटिंग को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। इस मौके पर कुछ लोग घायल भी हुए। बताया जा रहा है कि मसूरी घंटाघर स्थित बियर की दुकान पर कुछ युवक बियर लेने गए, जिस पर दुकानदार द्वारा ओवर रेट मांगा जा रहा था, जिसका युवकों द्वारा विरोध किया गया और इसी बात को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच में झगड़ा हो गया,जिससे दो युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस एसआई किशन कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और बमुश्किल से भीड़ को शांत किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि शराब की ओवररेटिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, इसमें कुछ लोगों घायल हुए हैं। वहीं गुस्साए युवकों द्वारा शराब की दुकान के अंदर भी तोड़फोड़ की है और दुकान का शटर तोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है, ऐसे में मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जो लोग बेवजह मसूरी में अराजकता का माहौल उत्पन्न कर रहे हैं उनको किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
बीते देर रात को दोनों पक्षों की तरफ़ से मसूरी पुलिस कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने कहा कि दोनों तहरीर का अवलोकन किया जाएगा व शराब की दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला रहा है। पीड़ित युवकों ने बताया कि शराब के दुकानदार द्वारा अक्सर शराब में ओवर रेट लिए जाते हैं, जिसका वह लगातार विरोध कर रहे थे और विरोध करने पर दुकानदार द्वारा उन पर हमला कर दिया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने मसूरी पुलिस से हमला करने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं शराब की दुकान के सेल्समैन ने कहा कि युवाओं द्वारा शराब की बोतल में डिस्काउंट मांगा जा रहा था, जिसको लेकर उन्होंने 10 रुपये का डिस्काउंट कर दिया था। जिसके बाद भी युवक हंगामा करने लगे और बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप लगाया कि युवकों द्वारा उन पर बेवजह दबाव बनाया जा रहा था जिस कारण विवाद हो गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 
