लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला हुआ। बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालने की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को आरोपी का परिवार रोककर घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई और उनके चेहरे पर चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलने पर दूसरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता प्रदीप ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि भास्कर नामक युवक लगातार अपने घर के बाहर मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बाइक से तेज आवाज निकाल रहा है। शिकायत पर हेड कांस्टेबल मनोज मिनान और रविंद्र नागर मौके पर पहुंचे। भास्कर के घर पर मौजूद उसके पिता धूम सिंह को समझाया गया…लेकिन लौटते समय आरोपी का परिवार पुलिसकर्मियों को रोककर हमला कर गया।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बाइक राइडर्स अक्सर खतरनाक स्टंट करते हैं…जिससे आम जनता परेशान रहती है।
घायल पुलिसकर्मियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और मामले में गंभीर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
