उत्तराखंड-(Weather Alert) मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, आंधी तूफान के साथ बारिश व वज्रपात की संभावना

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun , Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में आज से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले चार दिन 11 जून से 14 जून तक गरज चमक के साथ बारिश ,आंधी तूफान ओलावृष्टि का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दौरान एतिहाद बरतने की सलाह भी दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 11 जून को राज्य के 7 जनपदों उधम सिंह नगर ,नैनीताल, देहरादून ,हरिद्वार , उत्तरकाशी , टिहरी और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र

12 से 14 जून तक आंधी तूफान बारिश ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 12 जून से 14 जून तक राज्य के जनपदों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावनाएं हैं जिसको लेकर 14 जून तक ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather alert

मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की दी सलाह

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति

मौसम विभाग ने 11 जून से 14 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत करते हुए कहा कि कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा ओलावृष्टि. वृक्षारोपण और बागवानी को खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से खुले स्थानों पर ना जाने और ओलावृष्टि के समय अपने मवेशियों को घर के अंदर बांधे रहने की सलाह दी है। uttarakhand weather alert

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें