- परीक्षाओं को बदलने की तैयारी में उत्तराखंड बोर्ड
रामनगर: परीक्षाओं में अब परीक्षार्थी रट्टा लगाने भर से उत्तीर्ण नहीं होंगे, बल्कि उन्हें पूरे सिलेबस का अध्यन करना होगा। क्योंकि उत्तराखंड बोर्ड अब परीक्षाओं को बदलने की तैयारी कर रहा है। परीक्षाओं के दौरान अब बहुविकल्पीय और छोटे प्रश्नपत्र आएंगे।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि 28 अगस्त को भारतीय शिक्षा बोर्ड परिषद का सम्मेलन चंडीगढ़ में संपन्न हुआ था। जिसमें भारतीय बोर्ड सहित विदेशी बोर्ड के चेयरपर्सन और
सचिवों ने प्रतिभाग किया था। इसमें निर्णय लिया गया कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए अब परीक्षार्थी केवल रट्टा लगाने से पास नहीं होंगे, बल्कि उनको पूरे सिलेबस का गहन अध्ययन करना होगा। जिसके लिए शिक्षकों को इस स्तर पर तैयार किया जायगा कि वह दक्षता आधारित प्रश्न पत्रों का निर्माण कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि 7 ओर 8 सितंबर को रुद्रप्रयाग तथा 9 व 10 सितम्बर को चमोली में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सचिव विनोद सिमल्टी ने कहा कि बच्चो में अपने सिलेबस का यदि पूरा ज्ञान होगा तो उनका भविष्य और भी बेहतर होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
