- छात्राओं ने दिखाया साहस, कराटे के दम पर मनचलों को सिखाया सबक
हल्द्वानी। महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति बढ़ती जागरूकता और आत्मरक्षा की तकनीकों के ज्ञान ने अब हल्द्वानी की बेटियों को और भी मजबूत बना दिया है। हाल ही में, हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी के पीछे ठंडी सड़क पर दो कराटे प्रशिक्षित छात्राओं ने अपने साथ बदसलूकी करने वाले मनचलों को करारा जवाब दिया। यह घटना उस समय घटी जब ये छात्राएं ठंडी सड़क से गुजर रही थीं और दो मनचले उन्हें परेशान करने लगे।
छात्राओं ने तुरंत अपने कराटे प्रशिक्षक महेंद्र भाकुनी द्वारा सिखाए गए आत्मरक्षा के गुरों का इस्तेमाल करते हुए उन मनचलों की जमकर धुनाई कर दी। यह साहसी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कराटे कोच महेंद्र भाकुनी, जो भोटिया पड़ाव चौकी के पास स्थित पार्क में बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण देते हैं, ने इस घटना की सराहना की और कहा कि इस तरह की आत्मरक्षा की शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है ताकि बच्चे और महिलाएं खुद को सुरक्षित रख सकें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार 

