देहरादून : नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लेने के उपरान्त कचहरी परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय एवं प्रोटोकॉल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न पटल के कार्यों का अवलोकन किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जिलाधिकारी प्रेस से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी के रूप प्राथमिकताएं बताई तथा मीडिया के सवालों के जवाब दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लैंड फ्राड के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा इसमें भूमि धोखाधड़ी में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसेवक के रूप उनका प्रयास रहेगा कि जनसामान्य की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक समयबद्ध पंहुचे। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार एवं अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत् कार्य किया जाएगा इसके लिए सम्बन्धित विभागों के सहयोग से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जनसंवाद के माध्यमों को और बेहतर बनाया जाएगा, विशेषकर जनता दरबार को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा। तहसील दिवस एंव शिविर के माध्यम से जनमानस की समस्याओं को मौके पर निस्तारण करने का प्रयास रहेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था, पार्किंग, ड्रनेज कार्य को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लेने के उपरान्त मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि बजुर्ग पेंशनरों को कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा अधिकारियों/कार्मिकों को निर्देश दिए जनसामान्य के साथ सौम्य व्यवहार रखें तथा आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओें का निराकरण करने की दिशा में नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करें।
इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों के पत्रकार/प्रेस प्रतिनिधि एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, मुख्य वैयैक्तिक सहायक जिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी न्याय हरि गिरि, नगर आयुक्त नगर निगम शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी सदर अनामिका, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
