Champawat News- पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से हर दिन हादसे हो रहे है। पहले नैनीताल केे मंगोली के पास हरियाणा के पर्यटकों की कार के ऊपर बोल्डर गिरा। हादसे मेें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीररूप से घायल हो गई। इसके बदरीनाथ हाइवे पर कार के ऊपर बोल्डर गिरा, यहां भी प्रवक्ता की मौत हो गई। अब चंपावत जिले के पास पहाड़ी खिसकने से एक कार के ऊपर बोल्डर गिरा गया। हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि चंपावत के स्वाला के पास भू-स्खलन होने से पहाड़ का 300 मीटर का हिस्सा सडक़ पर आ गया है। राहत की बात ये रही कि इस दौरान सडक़ पर कोई वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ी तबाही मच सकती थी। पहाडी़ खिसकने के 20 मिनट पूर्व टनकपुर की ओर से आ रही अल्टो कार संख्या यूके 03टीए1357 पर बोल्डर आने से कार में सवार खेतीखान निवासी बृजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
सडक़ बंद होने से चम्पावत और टनकपुर की ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। जल्दी सडक़ खुलने की संभावना नहीं है। प्रशासन ने रोडवेज की बसों एवं निजी वाहनों को चम्पावत और टनकपुर की ओर भेजना शुरू कर दिया है। वहीं हादसे में घायल को 108 द्वारा जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं सडक़ के दोनों ओर वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है। एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि मलबा अत्यधिक होने से आज शाम तक सडक़ खुलने की संभावना नहीं है। पुलिस ने टनकपुर ककरालीगेट और चम्पावत में वाहनों को रोक दिया है। निजी वाहन चालकों से वापस लौटने की अपील की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
