Haldwani news- हल्द्वानी में नगर निगम परिसर में पिछले कई दिनों से देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। जिसके चलते पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ पिछले दिनों से शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास का भी घेराव किया था, जहां उनको कोरा आश्वासन मिला और उसके बाद देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ द्वारा पूरी तरह से हड़ताल घोषित कर दी गई है। आज निगम परिसर में धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों और विरोधी गुट के सफाई नायक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
इस दौरान धरने पर बैठी सफाई महिला कर्मचारी ने सफाई नायक के साथ हाथापाई कर दी, महिला ने लाठी से पिटाई की, इसके बाद माहौल में काफी गरमा गर्मी हो गई। बमुश्किल पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
सफाई नायक पक्ष के कई लोगों ने कोतवाली पहुंचकर महिला सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही महिला पक्ष का आरोप है कि सफाई नायक द्वारा शहरी विकास मंत्री के करीबियों के कहने पर शहर की कुछ इलाकों में सफाई करवाई गई है, जिसे सफाई कर्मचारियों द्वारा गद्दारी बताया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
