- जौलकांडे की नेहा बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट
बागेश्वर। बागेश्वर विकास खंड के जौलकांडे गांव की बेटी नैना लोहुमी ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज की परीक्षा पास की है। उनकी तैनाती नर्सिंग लेफिटनेंट पद पर होगी। उनकी इस सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है। जिला मुख्यालय से सटे हुए जौलकांडे गांव के दूंगाधारा तोक निवासी नवीन चंद्र लोहुमी व दुर्गा लोहुमी की पुत्री नेहा लोहुमी ने नर्सिंग लेफिटनेंट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। नेहा बचपन से ही कुशाग्र थी। नेहा ने प्रारंभिक शिक्षा गांव में रहकर ही की तथा गांव से ही जिला मुख्यालय के मंडलसेरा स्थित विवेकानंद राजकीय इंटरकालेज मंडलसेरा पैदल पहुंचकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की।
इसके बाद उन्होंने बरेली से जेएनएम व पोस्ट नर्सिंग बीएससी किया। इसके पश्चात कुछ माह तक परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने गत दिवस मिल्ट्री ।। नर्सिंग सर्विसेज की परीक्षा पास की है। नेहा के पिता नवीन लोहुमी पूर्व सैनिक हैं तथा वर्तमान में कूर्मांचल बैंक में अभिकर्ता हैं तथा माता गृहिणी है। उनकी इस उपलब्धि पर नंदा बल्लभ लोहुमी, बसंत लोहुमी, महेंद्र लोहुमी, जीवन लोहुमी, कैलाश लोहुमी, विनोद लोहुमी, अशोक लोहुमी, मनोज लोहुमी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई 
