Haldwani News- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहां लोग साफ-सुथरी जगहों पर योग करके अपने मन और मस्तिष्क को स्वस्थ करने में लगे हुए हैं तो वही उत्तराखंड के हल्द्वानी में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लाखों टन कूड़े के ढेर में योग करने को मजबूर हैं, हल्द्वानी के इंदिरा नगर स्थित टचिंग ग्राउंड में बड़े पैमाने पर प्रतिदिन कई शहरों का लाखों टन कूड़ा फेंका जाता है और जिसके चलते यहां पर कूड़े का ढेर बना हुआ है उसी कूड़े के ढेर पर वनभूलपुरा के कुछ लोग योग करते हुए नजर आ रहे हैं और सरकारी सिस्टम को आईना दिखाने में लगे हुए हैं ।
स्थानीय लोगों ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कई प्रकार के योग किए और अपने मन मष्तिक को स्वस्थ रखने की कोशिश की लेकिन गंदगी से भरे इस कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू में योग करना इतना आसान काम नहीं है लोगों का कहना है की पहले जिस जगह पर कूड़े का ढेर है है वहां पर पहले खाली मैदान हुआ करता था जिसमें बच्चे खेलते थे लेकिन नगर निगम राज्य सरकार ने इस मैदान में बहुत बड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड बना दिया जहां पर प्रतिदिन लाखों कूड़ा और गंदगी फेंकी जाती है जिसके चलते लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतें हो रही हैं और विगत 8 या 10 सालों में कई मौतें इन्हीं गंदगी के चलते हुई है, लोगो का कहना है कि भले ही कोविड-19 थे लोगों की सांस लेने में इतनी दिक्कत नही रही हो, लेकिन बनभूलपुरा इंदिरा नगर के लोग ट्रंचिंग ग्राउंड की गंदगी से निकलने वाले बदबू की वजह से सांस लेने में अपने को असहज महसूस करते हैं जिससे कई मौतें भी हो चुकी हैं ऐसे में सरकारी सिस्टम के खिलाफ आज स्थानीय लोगों मिलकर ने कूड़े के ढेर पर योग किया ताकि सरकार तक संदेश जा सके कि सिर्फ योग करने से कुछ नहीं होता आसपास के माहौल को भी अच्छा करना पड़ता।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा 

