उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में स्पा की आड़ में अनैतिक काम किए जाने का भंडाफोड़ हुआ है। असम की एक युवती को यहां काम दिलाने के बहाने स्पा सेंटर में जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलने की भी कोशिश की गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही स्पा सेंटर कोशिश करते हुए उसके संचालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित प्रिया मॉल के सेकंड फ्लोर में ग्रीन वैली स्पा सेंटर में एक युवती खुद से गलत व्यवहार को लेकर हो हल्ला और चीखने लगी इस दौरान वहां मॉल प्रशासन की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की जानकारी पर जब युवती से पूछताछ शुरू हुई तो युवती की भाषा को लेकर पहले तो परेशानी हुई लेकिन फिर जब महिला के असम के होने के बाद पुलिस ने असम पुलिस से संपर्क किया तो इस दौरान पता चला कि उसे नौकरी का झांसा देकर पहले दिल्ली बुलाया गया और उसके बाद उसकी सौतेली भाभी और उसके दोस्त ने जबरन मसाज पार्लर में काम करने का दबाव बनाने को लेकर यहां भेज दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेकर युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। असम की युवती ने बताया कि उसके सौतेले भाई की पत्नी सपना ने काम दिलाने के बहाने को लेकर दिल्ली के पार्लर और फिर यहां काशीपुर लेकर आए, और यहां मसाज पार्लर में काम कराने के लिए दबाव बनाने लगे। और उनकी भाभी का दोस्त इसहाक उर्फ डेबिट ने उनके साथ जबरन दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मसाज पार्लर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही संचालित की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

