Uttarakhand Govt Job- उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूहों के अंतर्गत 76 पदों के लिए भर्ती किए जाने को विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर योग्य अभ्यर्थी 15 दिसंबर से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा का अनुमानित समय जून 2022 बताया गया है। जबकि भर्ती में आवेदन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पहले से ही आवेदन शुल्क माफ किया गया है, लिहाजा आवेदन शुल्क नहीं लिया जाने का आदेश भी इस भर्ती के लिए मान्य होगा। अभ्यर्थियों को इन पदों के लिए आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती आयोजित की गई है, इनमें कुल 76 पदों में जल विद्युत निगम में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 25 पद और पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन उत्तराखंड में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 5 पद, इसके अलावा अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण में कनिष्का अभियंता के 10 पद, तथा जल विद्युत निगम में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 25 पद और पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अवर अभियंता के 11 पद शामिल हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार इन पदों पर न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। तथा कोविड-19 के महामारी के कोरोना के प्रभाव को लेकर आई सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट भी यहां लागू रहेगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन में पूरी डिटेल देख सकते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 