उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-70/उ०अ०Йокото/2025 दिनांक 09 अप्रैल, 2025 में स्नातक स्तरीय पदों लिखित प्रतियोगी परीक्षा विज्ञप्ति संख्या 319/गोपन/2025-20 दिनांक 11 सितंबर, 2025 के द्वारा दिनांक 21 सितंबर, 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक निर्धारित की गयी है। उक्त लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र दिनांक 15 सितंबर, 2025 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिये गये हैं।
आयोग के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व अन्य पर उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा के स्थगित किये जाने के संबंध में भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित की जा रही है। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि आयोग द्वारा लिखित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा निर्धारित तिथि व समय पर ही संपादित की जायेगी।
अतः समस्त अभ्यर्थियों से अनुरोध किया जाता है कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में प्रसारित अफवाहों से भ्रमित न होते हुये लिखित परीक्षा में सुगम पहुंच की दृष्टि से परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र अवश्य देख लें, तथा प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देशों के अनुरूप यथा आवश्यक तैयारी कर लें, ताकि आप द्वारा परीक्षा दिये जाने में कोई बाधा उत्पन्न न हो।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार 