उत्तराखंड: UKSSSC ने स्थगित की हवलदार प्रशिक्षक की लिखित परीक्षा, ये भर्ती भी की गई रद्द
हवलदार प्रशिक्षक की लिखित परीक्षा आगामी 19 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन आयोग ने कुछ अनिवार्य कारणों के चलते इसे स्थगित करने का निर्णय लिया है।
हरिद्वार: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने हवलदार प्रशिक्षक के पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही, समूह ग की पूर्व में जारी विज्ञप्ति के तहत पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों की भर्ती भी रद्द कर दी गई है
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने हवलदार प्रशिक्षक के पद के लिए निर्धारित लिखित प्रतियोगी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा आगामी 19 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन आयोग ने कुछ अनिवार्य कारणों के चलते इसे टालने का निर्णय लिया है। आयोग द्वारा अभी तक परीक्षा की नई तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि आयोग द्वारा लिखित परीक्षा की तिथि का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा। इससे पहले, हवलदार प्रशिक्षक भर्ती के लिए शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा अक्टूबर और नवंबर 2024 के महीनों में आयोजित की गई थी।
120 पदों के पर भर्ती रद्द
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जनवरी में समूह ‘ग’ के तहत पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों में 241 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया था। लेकिन अब आयोग ने इनमें से पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों के लिए जारी भर्ती विज्ञापन को रद्द कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 
