हल्द्वानी में प्रशासन का अभियान जारी,अब तक 16 अपंजीकृत मदरसे सील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दूसरे दिन सोमवार को भी हल्द्वानी नगर क्षेत्रातर्गत बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन की कार्यवाही जारी है। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया जा रहा है।
सीलिंग कार्यवाही के दौरान विवेक कुमार राय ने बताया ऐसे मदरसे जो अपंजीकृत हैं। और बिना मान्यता के संचालित किया जा रहे हैं उन्हें चिन्हीकरण किया गया है। बिना पंजीकरण संचालित किया जा रहे 14 मदरसों को कल सील किया गया था। आज सुबह यह अभियान फिर शुरू किया गया है जिसमें अभी तक बगैर पंजीकृत दो और मदरसों को सील किया गया है। अब तक 16 मदरसों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई प्रशासन द्वारा अमल में लाई गई है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया प्रशासन की टीम द्वारा चिन्हीकरण में 18 ऐसे मदरसे पाए गए हैं जो वैधता के मानको के अनुरूप नहीं है।
आज सुबह 9:00 बजे से शुरू हुए अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस के अधिकारी भी मौजूद है। साथ में पुलिस बल भी तैनात है।
गौरतलब है कि प्रदेश भर में पंजीकृत मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिसके विरोध में जमीयत उलेमा हिंद सुप्रीम कोर्ट गई है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत 
