- बरात की कार के अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटने से कार सवार दो युवकों की हुई मौत
हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में मंगलवार को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव से पाड़ली गुर्जर जा रही बरात की एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। कार पलटने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मंगलवार को करीब साढ़े बारह बजे भनेड़ा से गुलशेर और अरशद और दो अन्य युवक बरात में कार से पाड़ली गुर्जर आ रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर और सालियर के बीच हाईवे पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार हाईवे पर कई पलटे खाकर डिवाइडर के पास जाकर रुकी।
हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गुलशेर और अरशद को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य युवकों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। शादी समारोह में आए लोग बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान 

