बागेश्वर- तहसील के नंदीगांव राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गडेराधार के पास एक आल्टो कार के खाई में पलट जाने से कठानी और बडगेरी निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बोहाला के ग्राम प्रधान की सूचना पर नायब तहसीलदार, पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुवार बुधवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे ऑल्टो कार संख्या यूके-02-सीए-1815 हन्योली से चनबौड़ी जा रही थी। कार में कठानी गांव निवासी 34 वर्षीय मनोज पुत्र प्रताप सिंह तथा बडगेरी निवासी 42 वर्षीय चालक सुंदर सिंह पुत्र सूर सिंह निवासी बैठे थे।
गधेराधार के पास कार असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बोहाला के ग्राम प्रधान पूरन सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस और राजस्व पुलिस को दी। सूचना के बाद नायब तहसीलदार बीएस मटियानी, पुलिस उपाधीक्षक विपिन पंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाकर दोनेां शवों को खाई से बाहर निकाला। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
सीओ ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी मजिस्ट्रीरियल जांच की जाएगी। घटना से दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई घटनास्थल की दौड़ने लगा। जिला मुख्यालय से घटना स्थल दूर होने से जानकारी भी देर से पहुँची। हादसे पर विभिन्न स्थानीय संगठनों ने गहरा दुःख जताया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
