रामनगर – बीते दिनों मांस वाहन चालक के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पंकज धस्माना समेत दो लोगों को हत्या के प्रयास में गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेशों से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गुलरघट्टी निवासी नूरजहां पत्नी नासिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पति बड़ा मीट वाहन चलाने का कार्य करते हैं। 23 अक्तूबर को वह बरेली से बड़ा मीट लेकर रामनगर आ रहे थे। रास्ते में छोई के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।
मीट को प्रतिबंधित पशु का बताकर उसके पति की जान से मारने की नीयत से बुरी तरह पिटाई कर दी थी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पांच नामजद जबकि 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
बताया कि मामले में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर बसई निवासी पंकज धस्माना को कोटद्वार जबकि छोई निवासी सागर उर्फ गौरव मनराल को थाने के गेट से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य लोगों की भी पहचान कर गिरफ्तारी जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 

