रुद्रप्रयाग : वाहन दुर्घटनाग्रस्त दो लोगों की मौत, छह घायल
दुखद : मैक्स वाहन खाई में गिरा, आठ लोग थे सवार
उखीमठ। रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर भीरी बाजार के समीप एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 6 घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया। जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।
मक्कू में मेले से शनिवार देर शाम को लौट रहा मैक्स वाहन भीरी बाजार के समीप अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में आठ लोग सवार थे। वाहन की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े करीब 6 दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। थानाध्यक्ष ऊखीमठ मुकेश चौहान ने बतायाकि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मृतकों की पहचान चालक विकास (28) व शिशुपाल (45) निवासी बिजनौर (यूपी) के रूप में हुई। जबकि टिल्लू (42), सुनील (32), जॉनी कुमार (28), सुनील कुमार (38), पवन, नत्थू सभी निवासी बिजनौर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग फेरी का काम करते थे और मेले से लौट रहे थे। दुर्घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहां शिव मंदिर में दफन मिले दो साधुओं के शव, इलाके में फैली सनसनी
सीएम धामी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर किए
उत्तराखंड में कुछ उद्योगों के लिए महंगी हो सकती है बिजली, यूपीसीएल ने भेजा प्रस्ताव
नैनीताल : यहां लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिवर
कांवड़ मेले से पहले रोडवेज का बड़ा फैसला, साधारण बसों के रूट में बड़ा बदलाव
देहरादून मसूरी रोड को अग्रिम आदेशों तक बंद
उत्तराखंड: कल इस जिले में भारी बारिश के चलते छुट्टी का ऐलान 
