देहरादून- जिले के डोईवाला में एक नवविवाहिता ने रात को रोते हुए अपनी बहन से बात की और स्वजनों को सुबह उसकी मौत की खबर मिली। मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत परिवार के कुल चार लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। डोईवाला में थाना रानीपोखरी अंतर्गत भोगपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत परिवार के चार लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
रानीपोखरी थाना क्षेत्र के चक सिंधवाल गांव निवासी विजेंद्र सिंह ने रानीपोखरी थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री आरती का विवाह 12 दिसंबर 2021 को भोगपुर निवासी पवन रावत के साथ हुआ था। विवाह के पहले दिन से ही उनकी पुत्री आरती के ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के चलते परेशान करने लगे।
मृतका के पिता ने बताया कि उनके दामाद के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। शादी के बाद से उनकी बेटी आरती डरी और घबराई हुई रहती थी। शनिवार की सायं सात बजे आरती ने अपनी बड़ी बहन पूजा को फोन किया था, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन से बात करते हुए बहुत घबराई हुई थी और रो रही थी। उसके बाद आरती ने फोन काट दिया। जिसके बाद आरती से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया।
मृतका के पिता ने बताया कि उनके दामाद के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। शादी के बाद से उनकी बेटी आरती डरी और घबराई हुई रहती थी। शनिवार की सायं सात बजे आरती ने अपनी बड़ी बहन पूजा को फोन किया था, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन से बात करते हुए बहुत घबराई हुई थी और रो रही थी। उसके बाद आरती ने फोन काट दिया। जिसके बाद आरती से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया।
रानीपोखरी पुलिस ने मृतका के पिता विजेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर मृतक आरती के पति पवन, देवर नितिन, सास राजेश्वरी देवी व मौसा चंद्रशेखर रावत के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
