हरिद्वार- मामला हरिद्वार का है जहां हर की पैड़ी का एक तीर्थ पुरोहित अपने ही रिश्तेदार के मकान में एक युवती के साथ रंगरलिया मनाते पत्नी के हाथों पकड़ा गया। पत्नी को मौके पर देख पुरोहित छत से कूद कर भाग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हर की पैड़ी पर पुरोहित का कार्य करने वाले पुरोहित हिमांशु भारद्वाज उर्फ हिमानी एक युवती को लेकर राजा गार्डन कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के खाली पड़े मकान में रंगरलिया मनाने पहुंचा। इसकी सूचना पुरोहित की पत्नी को मिल गई जिसके बाद पुरोहित हिमांशु शर्मा उर्फ हिमानी की पत्नी मौके पर पहुंच गई और और उसने पुरोहित को रंगे हाथ पकड़ लिया।
दूसरी युवती के साथ पति को देख पत्नी ने हंगामा काटते हुए मकान को बाहर से बंद कर पुलिस को बुला लिया। जिसके बाद बेइज्जती के डर से पुरोहित जी छत से कूद कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को गिरफ्तार कर चौकी ले आई।
जहां पुरोहित की पत्नी अपने परिजनों के साथ चौकी पहुंची और जमकर हंगामा किया। काफी देर कहासुनी होने के बाद पुलिस ने पकड़ी गई युवती के परिजनों को चौकी बुलाया और माफीनामा लिखवा कर आगे ऐसा न करने की हिदायत दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 
