ROORKE NEWS- इन दिनों प्रदेश भर में अपराधों का बोलबाला चल रहा है। पहाड़ से लेकर शहर तक हर तरह के अपराध हो रहे है। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन के दावे हवा हवाई साबित हो रहे है। अब मामला रूडक़ी का है जहां एक छात्र को गोली मार दी गई। रुडक़ी के बीएसएम डिग्री कॉलेज में तीन युवकों ने एक छात्र पर तमंचे गोली मार दी। अचानक गोली लगने से छात्र जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनते ही कॉलेज परिसर में भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद ओरीपी युवक फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची छात्र को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पूरा मामला बुधवार का है। यहां बीएसएम डिग्री कॉलेज में एलएलबी का छात्र एक छात्रा से बात कर रहा था। तभी बाहर से तीन युवक कॉलेज में पहुंचे। एक युवक ने तमंचा निकालकर छात्र पर फायर झोंक दिया। गनीगत रही कि गोली छात्र के की जांघ में लगी। गोली चलता देख छात्रों में भगदड़ मच गई। गोली चलने की आवाज से कॉलेज के गार्ड और स्टाफ आये तो उन्हें आते देख गोली चलाने वाले युवक भाग निकले। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कॉलेज पहुंची और लहूलुहान हालत में छात्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल पहुंचते ही छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मनीष सैनी पुत्र सुरेश सैनी निवासी कृष्णानगर गली नंबर-4 रुडक़ी के जांघ में गोली लगी है। वह भगवानपुर क्षेत्र के एक कॉलेज से एलएलबी कर रहा है। फिलहाल विवाद के पीछे कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। छात्र के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। पुलिस गोली चलाने वाले युवकों की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पहचान करा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 

