उधम सिंह नगर : शांतिपुरी में पक्की सड़क पर बने गड्ढे में में बाइक से गिरकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे शांतिपुरी नंबर 4 निवासी विमला देवी 40 पत्नी स्वर्गीय किशन सिंह कोरंगा सैम मानिक शाह ग्लोबल स्कूल जवाहरनगर से ड्यूटी कर गांव के एक युवक के साथ बाइक में लिफ्ट लेकर घर जा रही थी। तभी शांतिपुरी नंबर दो सत्यपुर मार्ग पर पक्की सड़क पर बने गड्ढे में बाइक में जोर का झटका आने से महिला सड़क पर सर के बल गिर गई। जिससे विमला देवी मौके पर ही बेहोश हो गई।
जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से टुकटुक में पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुरी लाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह मात्र अपने इकलौते अविवाहित पुत्र करन के साथ घर पर रहती थी और स्कूल में फोर्थ क्लास की प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का खर्च चलाती थी। महिला की मौत के बाद घर पर अकेला एक मात्र सदस्य उसका अविवाहित पुत्र करन रह गया है। मंगलवार देर शाम महिला के शव को अस्पताल से घर लाया गया जिसका अंतिम संस्कार बुधवार को स्थानीय गोला नदी तट पर किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने योग्य विद्यार्थियों के लिए 50 करोड़ के स्कॉलरशिप की घोषणा की
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंडी डबल मर्डर कांड का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) IAS और PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड: हल्द्वानी में पत्रकारों के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
उत्तराखंड: पावर सेक्टर में बड़ा सुधार प्लान, सीएम धामी के आदेश से तेज होगी काम की रफ्तार
हल्द्वानी: यहां सीधे रेस्टोरेंट के अंदर घुसी अनियंत्रित कार
उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि पर यहाँ मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) डबल मर्डर में युवक युवती की हुई पहचान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) फतेहपुर में बाघ के हमले से महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत
UTTARAKHND : पूर्व विधायक के होटल से मैनेजर फरार, लाखों की नकदी और सोना ले जाने का आरोप 

