- ट्रैफिक पुलिस कर्मी को सांड़ ने पटका, हायर सेंटर रेफर किया गया।
चंपावत। टनकपुर में लावारिस पशुओं का आतंक बढ़ गया है। नगर के व्यस्ततम राजाराम चौराहे पर मां पूर्णागिरि मेले में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान को सांड़ ने पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से आसपास अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल पुलिसकर्मी को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मांग पूर्णागिरि मेले में जाने के लिए नगर से रोजाना हजारों श्रद्धालु गुजर रहे हैं। यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान हर चौराहे पर तैनात किए गए हैं। बुधवार को नगर के राजाराम चौराहे पर यातायात पुलिस के जवान धीरज विश्वकर्मा (38) पुत्र लीलाधर निवासी भैरवा वार्ड एक होमगार्ड के साथ यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे।
इस बीच अचानक सांड़ ने धीरज पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। लोगों ने किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया। सांड़ के हमले में धीरज के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल यातायात पुलिस कर्मी को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस से एसआई भुवन गड़कोटी समेत अनेक पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश 

