जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, साहिल वर्मा गिरफ्तार, भेजा जेल।
नैनीताल। नैनीताल के एक शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत हल्द्वानी निवासी छात्रा ने काशीपुर के एक युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने के बाद कई बार जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि हल्द्वानी निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि वह शहर के एक शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत है। वह नैनीताल में ही एक हॉस्टल में रहती है। एक वर्ष पहले
सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करने के दौरान उसका काशीपुर के साथ में ही पढ़ने वाले एक एक युवक से परिचय हुआ। दोस्ती होने के बाद युवक उसे बहला फुसला कर कालाढूंगी रोड क्षेत्र स्थित जंगल में ले गया। जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने कई बार कई बहाने बनाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाये। एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुभाषनगर कॉलोनी काशीपुर निवासी साहिल वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू 
