Dehradun News– साइबार क्राइम इतना बढ़ चुका है कि लोग सुरक्षित नहीं है। एक महिला ने अपनी बेटी को जन्मदिन पर गिफ्ट देने के चक्कर में 66 लाख की चपत लग गई। महिला ने एक ऑनलाइन डॉगी खरीदा जिसकी कीमत 15 हजार रुपये चुकाने के चक्कर में जालसाज ने रिफंड का झांसा देकर महिला से 66 लाख रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत केे बाद साइबर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
मोथरोवाला में रहने वाली महिला ने बताया कि बीती 22 जून को उनकी बेटी का जन्मदिन था। उसने बेटी ने जन्मदिन पर असम से गोल्डन रिटरेवियर नस्ल का कुत्ता मंगाने को कहा। इसके लिए महिला ने लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल की मदद ली। उसने गोल्डन रिट्रीवर नस्ल के कुत्ते के बच्चे की कीमत 15 हजार रुपये बताई। उसकी आनलाइन डिलीवरी करने के लिए उसने पांच हजार रुपये एडवांस मांगे और बाकी के 10 हजार रुपये डिलीवरी के बाद देने को कहा। इस पर महिला ने उसके बताए बैंक खाते में पांच हजार रुपये आनलाइन भेज दिए।
अगले दिन एक ई-मेल भेजा गया, जिसमें एक लाख तीन हजार रुपये जमा कराने के लिए लिखा था। इस पर आरती ने यह रकम भी जमा करा दी। अगले दिन फिर एक लाख रुपये के लिए कहा गया। वह भी जमा करा दी। कभी तीन लाख तो कभी छह लाख इसी तरह रिफंडेबल बताते हुए जमा कराए गए। आरती ने 66 लाख रुपये से ज्यादा जमा करा दिए। इसके बाद तीन जुलाई को ई-मेल आया कि पिल्ला जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया और उन्हें डिलीवर होने ही वाला है।
इसके बाद उनसे 25 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। इस पर आरती को कुछ गड़बड़ लगा। ठगी का एहसास होने पर महिला ने साइबर थाने में शिकायत कर दी। स्पेशल टास्क फोर्स के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई
उत्तराखंड का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत 
