Haldwani News- रेलवे प्रशासन ने पिछले कुछ महीने में कई ऐसे फैसले लिए हैं जिनसे यात्रियों को परेशानी हुई है। हालांकि इन फैसलों के पीछे मौसम और निर्माण कार्य रहा है। इसके अलावा जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संचालन में बदलाव किया है। एक बार फिर कुमाऊं से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है।
काठगोदाम से जैसलमेर जाने वाली रानीखेत स्पेशल ट्रेन 05013/14 को रेलवे ने तीन महीने के लिए रद्द करने का फैसला किया है। ट्रेन को कोहरे के कारण रद्द कर दिया है। रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कुल तीन महीने संचालित नहीं होगी। बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे की 28 अन्य ट्रेनें भी रद्द की गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कोहरे के कारण रानीखेत स्पेशल ट्रेन को रद्द किया गया है। काठगोदाम से राजस्थान जाने वाली यह इकलौती ट्रेन है यानी इस ट्रेन के नहीं चलने से लोगों को बस या फिर अन्य ट्रेन पर निर्भर रहना होगा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि फिलहाल रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का कोई विकल्प नही है। इससे पहले भी रेलवे ने बारिश के चलते काठगोदाम आने वाली ट्रेन के संचालन को रोका था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा
उत्तराखंड : गैस सिलिंडर महंगा और कम हुआ तो बढ़ गए चाय-समोसे के दाम
अब गांवों में भी मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, उत्तराखंड को मिले 30 नए डॉक्टर
देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य 

