पौड़ी- उत्तराखंड में बच्चों का भविष्य सुधारने वाले शिक्षकों की डिग्रियों की जांच में लंबे समय से कई खुलासे होते रहे हैं आज फिर एक और गुरु जी की डिग्री फर्जी मिलने पर उनको निलंबित कर दिया गया है। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले का है बताया जा रहा है कि एसआईटी जांच में B.Ed की डिग्री फर्जी पाए जाने पर रुद्रप्रयाग जिले में तैनात एलटी शिक्षक को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने निलंबित कर दिया है । और शिक्षक को अगस्त्यमुनि स्थित बीईओ दफ्तर से अटैच कर दिया है।
अब शिक्षक की 15 दिनों के भीतर जांच बीईओ द्वारा की जाएगी। साथ ही निलंबित शिक्षक को आरोप पत्र भी भेजे जाएंगे। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के राजकीय इंटर कॉलेज पठालीधार मैं सहायक अध्यापक हिंदी के शिक्षक गुलाब सिंह ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से B.Ed 2004 में किया था। इस मामले में एसआईटी ने सहायक अध्यापक की B.Ed की डिग्री की जांच मेरठ विश्वविद्यालय भेजी। विश्वविद्यालय मेरठ के सचिव ने अपनी जांच रिपोर्ट में संबंधित अनुक्रमांक और इनरोलमेंट नंबर होने की पुष्टि नहीं की और एसआईटी जांच में प्रथम दृष्टया B.Ed की अंक तालिका और प्रमाण पत्र पर संदेश और फर्जी होने की मिथ्या होने पर सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 

