Pithoragadh News: पिथौरागढ़ के धारचूला से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते राथीं गांव में पहाड़ी से बोल्डर गिरने के चलते एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई महिला मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। घटना से मृतका के स्वजनों में कोहराम मच गया वही गांव में शोक की लहर है।
शनिवार को यहां रांथी गांव निवासी कमला धामी (27) मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई। इसी बीच पहाड़ी से बोल्डर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी महिलाओं ने घटना की सूचना स्वजन व ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर सीएचसी धारचूला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौप दिया है। घटना से मृतका के स्वजनों में जहां कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक की लहर है।
मृतका का पति कमान सिंह भेड़ों के साथ दारमा घाटी के बुग्यालों में गया है। मृतका के तीन मासूम बच्चे हैं। प्रधान माया दुग्ताल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
