उत्तराखंड- अपनी अनोखी मुहिम से जनता के दिलों में जगह बना चुका है यह आईपीएस अधिकारी..

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कोरोनावायरस coronavirus से जंग के बीच लोगों में राहत पहुंचाने के नायाब तरीकों में उत्तराखंड के इस आईपीएस अधिकारी का नाम तेजी से उभर रहा है। इस अधिकारी ने, न सिर्फ सोशल मीडिया को मदद का माध्यम बनाया बल्कि अपने स्वभाव और पुलिस फोर्स के मनोबल बढ़ाने के साथ ही अपने जिले के कोने कोने तक मदद पहुंचाई।

हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी प्रह्लाद नारायण मीणा (Prahlad Meena IPS) की, अल्मोड़ा जिले में जीवन रक्षक मुहिम चला रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा की मुहिम प्रदेश भर में विख्यात होने लगी है दरअसल एसएसपी अल्मोड़ा प्रहलाद मीणा फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से इस लॉक डाउन lockdown के बीच परेशान असहाय और जरूरतमंद लोगों को हर तरह की मदद पहुंचा रहे हैं।

उत्तराखंड- अल्मोड़ा SSP ने बीमार दादी के लिए 180 किलोमीटर दूर पहुंचाई दवा, मिला दादी का आर्शीवाद..पढ़े पूरी खबर..

कुछ दिन पूर्व 180 किलोमीटर दूर दादी मां को पहुंचाई थी दवाई

हाल ही में 180 किलोमीटर दूर एक दादी मां को उनकी दवाई पहुंचाने के अलावा लगातार बीमार व असहाय लोगों की सेवा कर रहे अल्मोड़ा पुलिस ने इस विपत्ति के समय लोगों की पूरे कर्तव्य निष्ठा के साथ सेवा की है

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
देखिए एक फोन कॉल पर कैसे अल्मोड़ा एसएसपी ने पहुंचाई मदद

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के नेतृत्व में लॉक डाउन के दौरान चलाई जा रही जीवन रक्षक पहल का एक और नायाब उदाहरण तब देखने को मिला जब सांस के मरीज प्रकाश चंद्र जिनको ऑक्सीजन सिलेंडर की सख्त आवश्यकता थी उनके बेटे द्वारा कई प्रयासों के बावजूद बरेली से सिलेंडर लाने में जब असमर्थ हो गए तब उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस (Almora Police) के फेसबुक पेज और अखबार से संज्ञान लेते हुए एसएसपी अल्मोड़ा को मदद की गुहार लगाई जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बरेली से ऑक्सीजन का सिलेंडर मंगवा कर पुलिस टीम को भेज बीमार प्रकाश चंद्र के गांव उनके निवास स्थान खोल्टा में पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
प्रकाश चंद्र के घर ऑक्सीजन मशीन पहुंचाती अल्मोड़ा पुलिस

एसएसपी की इस जीवन रक्षक मुहिम में एक गुहार के बाद तत्काल मिली मदद से प्रकाश चंद्र का परिवार गदगद हो उठा उन्होंने अल्मोड़ा के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा (Prahlad Meena IPS) और उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) की जमकर सराहना की।

कोरोना (CORONA) को लेकर जिस दवा का अमेरिका भी रहा तलबगार, उस दवा का अल्मोड़ा से पुराना रिश्ता, जनिये कहानी हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन की…

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें