ऊधमसिंह नगर- कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान हथेली पर रखकर कार्य में जुटे है। ऐसे में लोग उनपर हमला करने से भी नहीं चूक रहे है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल टूट रहा है। मामला ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित खुनसरा गांव का है। यहां कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद गांव को माइक्रो कंटेनमेंट बनाया है। इसके बाद में लोगों का सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत कराया।
ग्रामीणों के विरोध के बाद टीम को बिना सैंपल लिए ही वापस लौटना पड़ा। सीएमएस डॉ राजेश आर्य ने बताया कि रविवार को खूनसरा गांव में सेंपलिंग करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में दराती और लाठी लिए स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम के सामने आकर उन्हें वहां से वापस जाने के लिए कहने लगा। जो मौके पर बनाए गए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों के विरोध के बाद टीम बिना सैंपल लिए वापस लौट आयी। कुछ दिनों पहले गांव में कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी जिस पर टीम को सैंपलिंग के लिए भेजा गया था। लेकिन कुछ लोगों ने सैंपल दिए बाकी ग्रामीण मौके पर से कहीं और चले गए। जिस वजह से सब के सैंपल नहीं हो पाए थे।ऐसे घटना के बाद कोरोनाकाल में गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएमएस डॉक्टर राजेश आर्य ने कहा कि संक्रमण के दौर में पहले से ही विभागीय कर्मचारियों का मनोबल अशांत है।
यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड-(सावधान!) इस दिन मौसम विभाग का रेड अलर्ट, इन जिलों में अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड- 25 मई तक बढेगा कोरोना कर्फ्यू, इस बार इन चीजों में हो सकती है औऱ सख्ती, आज जारी होगा आदेश
यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड- ब्लैक फंगस के बढ़ते मामले चिंताजनक, यह सावधानी जरूर बरतें

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’ 
