पौड़ी- उत्तराखंड में शिक्षा महकमे में लापरवाही की एक के बाद एक कई मामलों में अब तक दर्जनभर शिक्षक सस्पेंड हो चुके हैं, कहीं छात्रों के साथ छेड़खानी के मामले तो कहीं स्कूल से गायब रहना या फिर कई जगह स्कूल की छुट्टी करा देने जैसे मामलों में अब तक टीचरों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है। एक बार फिर पौड़ी जिले के ऐकेश्वर ब्लॉक में फिर से लापरवाही का मामला आया है। जहां विद्यालय की प्रधानाध्यापिका खुद की स्कूल से गायब रही और अपने बदले किसी और टीचर को बच्चों को पढ़ाने के लिए रख गई। जिसे सेवा के प्रति गंभीर लापरवाही का मामला मानते हुए सीईओ डॉ आनंद भारद्वाज ने निलंबित करने का आदेश दे दिया और निलंबित प्रधानाध्यापिका को बीइओ कार्यालय के ऐकेश्वर सबद्ध किया है।
दरअसल ग्रामीणों की शिकायत पर एकेश्वर बुसरा के ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय में जब निरीक्षण किया गया तो प्रधानाध्यापिका द्रोपति बिना बताए स्कूल से नदारद मिली, यही नहीं विद्यालय से नदारद होने के साथ-साथ उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में अपने खर्चे पर एक दूसरी टीचर को रखा हुआ है जिसके बाद सीईओ प्रभारी डीईओ बेसिक डॉक्टर आनंद भारद्वाज ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
