Dehradun News- राजधानी देहरादून की प्रेम नगर थाना क्षेत्र से बेहद दुःखद ख़बर सामने आ रही है, जहां बाइक में सवार दो युवक तेज रफ्तार का शिकार हो गए। जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार युवक डॉल्फिन कॉलेज में बीटेक कर रहे थे। और दोनों अपनी केटीएम (KTM) बाइक से सुद्दोवाला से मंडुवाला की ओर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक मोड पर अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। जिसमें दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने देखा तो घायलों की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।
प्रेमनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार के मुताबिक मृतकों की पहचान विटोल और एस्टो के नाम से हुई है। वहीं दोनों की उम्र 22 बताई जा रही है यह दोनों छात्र नागालैंड के रहने वाले हैं। और देहरादून में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, ये सड़क हादसा मांडुवाला में हुआ। दोनों सुद्धोवाला में किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार को दोनों युवक अपनी केटीएम बाइक से सुद्धोवाला से मांडुवाला की ओर जा रहे थे। उसी दौरान इनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गई, जिसमें दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती 

