हल्द्वानी- घर बैठे तनख्वाह लेने की चाह रखने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। अक्सर ड्यूटी में गायब पाए जाने वाले कर्मचारी अब अपना स्वभाव बदलने पर मजबूर होंगे, क्योंकि मुख्यमंत्री के छापेमारी के बाद प्रदेश में पूरा सिस्टम एक्टिव हो गया है हल्द्वानी नगर निगम में भी अक्षर फील्ड में सफाई कर्मचारी गायब रहने की शिकायत के बाद जब नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के निर्देश में छापेमारी की गई। तो कई कर्मचारी मौके से गायब रहे जिसके बाद नगर आयुक्त ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने और उन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं जिसके बाद से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल शुक्रवार को मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के निर्देश पर सांय की पाली में साफ-सफाई अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 37 का निरीक्षण किया। जिसमें वार्ड नंबर 10 में 6 कर्मचारी और वार्ड नंबर 37 में 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए साथ ही सफाई नायक के पास उपस्थित पंजिका भी नहीं पाई गई। जिस पर नगर आयुक्त ने कड़ा एक्शन लेते हुए सभी गायब सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार 


