Rishikesh News- देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन की आड़ में अनैतिक कार्य होना अब आम बात हो चली है, यहां ऋषिकेश में स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश में कृषि उत्पादन मंडी समिति तिराहा के पास स्थित होटल मधुबन के कमरे में एक युवक और युवती मृत अवस्था में मिले हैं। सोमवार दोपहर 1:30 बजे करीब होटल मधुबन के कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि होटल के एक कमरे में बीती शाम एक युवक और युवती रहने के लिए आए थे, कमरा अंदर से बंद है आवाज देने के बाद अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय टीम सहित मौके पर पहुंचे। दरवाजा किसी तरह से खुलवा कर पुलिस की टीम भी पहुंची। अंदर डबल बेड पर युवती और युवक मृत अवस्था में पड़े थे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि होटल में जमा कराई गई आईडी के मुताबिक युवक की पहचान 27 वर्षीय हिमांशु राजपूत पुत्र राजपाल सिंह निवासी अलीपुर नगला, मंडावर बिजनौर उत्तर प्रदेश और युवती की पहचान 24 वर्षीय वर्षा राजपूत पुत्री श्याम सिंह निवासी काले की ढाल, हरिद्वार रोड ऋषिकेश के रूप में हुई है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, युवक के गले में फंदा लगा हुआ था, पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है, साथ ही युवक युवती के दोनों मोबाइलों की भी जांच चल रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

