शनिवार को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
सुलह समझौते के साथ ही विभिन्न राजस्व वादों का किया जाएगा निस्तारण
नैनीताल : राज्य में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दिनांक 28 मार्च, 2026 को संपूर्ण राज्य में ‘राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद नैनीताल के अंतर्गत स्थित समस्त राजस्व न्यायालयों, जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, अपर जिलाधिकारी न्यायालय, उपजिलाधिकारी न्यायालय एवं तहसीलदार न्यायालय में राजस्व लोक अदालत का आयोजन शनिवार 28 मार्च को किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया है कि राजस्व लोक अदालत का उद्देश्य लंबित राजस्व वादों का त्वरित, सरल एवं सुलभ निस्तारण करते हुए आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनपद के समस्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्तागणों से अपील की है कि वे उक्त राजस्व लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाएं, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक संख्या में राजस्व वादों का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने जनपद के समस्त वादकारियों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार 28, मार्च 2026 को संबंधित न्यायालयों में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
