उत्तराखण्ड : यहाँ कांकड को निगल गया अज़गर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

.नैनीताल में कांकड को निगल गया अज़गर

नैनीताल। नैनीताल के समीप बल्दियाखान क्षेत्र में वीरवार को उस समय दहशत फैल गई जब एक विशाल अजगर को कांकड़ का शिकार करते देखा गया। आवासीय इलाके के करीब अजगर द्वारा कांकड़ को निगलने की घटना से ग्रामीण सहम गए।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह बल्दियाखान क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक बड़े लगभग 12 फीट के अजगर को कांकड़ निगलते हुए देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

ग्रामीणों ने अजगर की तस्वीरें लेकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अजगर कांकड़ को पूरी तरह निगल चुका था। नैनीताल वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि विभाग की टीम लगातार मौके पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि अजगर आवासीय क्षेत्र से करीब 500 मीटर दूर है और इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि न तो लोगों को कोई नुकसान पहुंचे और न ही अजगर को किसी तरह की हानि हो। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अजगर के करीब न जाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें