UTTARAKHAND NEWS- दशहरे के दिन उत्तराखंड के लिए बुरी खबर उस समय सामने आई जब यह पता लगा कि जम्मू के पूंछ जिले के नाढख़ास में आतंकवादियों से मुठभेड़ में टिहरी गढ़वाल के राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और चमोली के राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गये। शनिवार को दोनों शहीदों का पार्थिव शरीर उनके गांव लाए जाएंगे। टिहरी के विमाण गांव निवासी 26 वर्षीय राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी के शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे पार्वती देवी को फोन पर पति विक्रम सिंह नेगी के शहीद होने की सूचना मिली।
देश की रक्षा के खातिर सीमा में शहीद हुए विक्रम अपने घर का इकलौता बेटा था। उनकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। शहादत की खबर के बाद से ही विक्रम की 95 वर्षीया दादी रुकमा देवी, मां बिरजा देवी और पत्नी पार्वती बेसुध हैैं। 22 अक्टूबर को विक्रम को फिर घर आना था। उनके घर में पूजा रखी गई थी, लेकिन इससे पहले ही उनके शहीद होने खबर आ गई। हमेशा की तरह गुरुवार शाम छह बजे भी उन्होंने व्हाट्सअप पर पत्नी और मां से बातचीत की थी। विक्रम ने बताया था कि पूजा के लिए वे 22 अक्तूबर को घर पहुंच जाएंगे। लेकिन बेटे के शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विमाण गांव निवासी साब सिंह नेगी के इकलौते बेटे विक्रम सिंह पांच साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। तीन साल पहले ही विक्रम की शादी हुई थी। डेढ़ माह पहले ही विक्रम कुछ दिनों की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। बातचीत में विक्रम ने वादा किया था कि 22 अक्तूबर को पूजा के लिए वह घर पहुंच जाएंगे। उन्होंने मां और पत्नी से पूजा की तैयारी करने को भी कहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

