हल्द्वानी- शहर के आरटीओ रोड में रहने वाले एक युवक द्वारा पुलिस को 112 नंबर में कॉल करके और असलाह दिखाकर वाहन में लेजाए जाने की सूचना पुलिस को दी जब पुलिस ने जांच की तो मामला कुछ और ही निकला।
कल दिनांक 14-10-2021 की रात्रि को डायल 112 में कॉलर जैकी पुत्र सुमेर सिंह निवासी पुराफूल शमशाबाद आगरा द्वारा मेहता कॉलोनी आरटीओ रोड से सूचना दी गई कि कुछ लोगों के द्वारा बड़े वाहन में कॉलर को असलाह दिखाकर वाहन में ले जाया जा रहा है उक्त सूचना पर उप निरीक्षक संजीत राठौड़ चौकी प्रभारी आरटीओ के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कॉलर से बात करते हुए उक्त संबंध में जांच की गई तो पता चला की कॉलर उपरोक्त शादी विवाह में मेहंदी लगाने का कार्य करता है तथा कल उक्त व्यक्ति की दो जगह मेहंदी लगाने का कांटेक्ट था एक जगह की मेहंदी लगाने के पश्चात दूसरे जगह वह समय पर नहीं पहुंच पाने पर दूसरी जगह मेहंदी लगाने वालों ने मेहंदी कार्यक्रम समाप्त होने पर उसे मना कर दिया गया। कॉलर द्वारा मेहंदी कार्यक्रम में समय पर नहीं पहुंचने के कारण डर एवं अपने साथ मारपीट होने की संभावना के कारण उक्त व्यक्ति के द्वारा डायल 112 पर झूठी सूचना दी गई जिस पर तत्काल उ0नि0संजीत राठौड़ के द्वारा पुलिस को झूठी सूचना देने पर जैकी पुत्र सुमेर सिंह का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर हिदायत दी गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं 
