- उत्तराखंड: युवाओं की जीत, सरकारी डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालय में सहायक अध्यापक के लिए अब नेट के अलावा सेट परीक्षा का भी विकल्प, पढ़िए पूरी खबर।
देहरादून- उत्तराखंड में राज्य पात्रता परीक्षा को उच्च शिक्षा विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। इससे जो युवा सरकारी डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालय में सहायक अध्यापक बनने की इच्छुक है उन्हें नेट के अलावा सेट परीक्षा का भी विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव प्रशांत आर्य ने संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने परीक्षा आयोजित कराने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय को इसकी जिम्मेदारी दी है। बता दे प्रदेश में आखरी राज्य पात्रता परीक्षा वर्ष 2017 में आयोजित की गई थी। जिसके चलते सरकार पर उक्त परीक्षा कराने के लिए युवाओं द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। युवाओं ने अपनी मांग रखते हुए तर्क दिया था कि अभी डिग्री कॉलेजों में भर्ती के लिए मात्र नेट की अहर्ता देखी जाती है जो कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है। इसके समकक्ष राज्य के युवाओं हित सुरक्षित रखने के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा भी आयोजित की जाए। देश में कई ऐसे राज्य हैं जो इस परीक्षा को वरीयता देते हैं।
इसके अलावा राज्य पात्रता परीक्षा के लिए भाजपा नेता रविंद्र जुगरान लंबे समय से शासन के साथ पत्राचार कर रहे थे। उन्होंने राज्य पात्रता परीक्षा को मंजूरी मिलते ही खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। रविंद्र जुगरान के मुताबिक इससे राज्य के युवाओं के हित सुरक्षित हो सकेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
उत्तराखंड: बेकाबू इनेवा का आतंक,2 कार, 2 स्कूटी व 3 बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
देहरादून: धामी कैबिनेट का आज विस्तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण
लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी 

