pauri

उत्तराखंड: सड़क पर ओवरटेक विवाद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, स्थिति हुई नियंत्रण में

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

श्रीनगर(पौड़ी गढ़वाल): श्रीनगर में हरियाणा से आए पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच सड़क पर वाहन ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। घटना के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा…जिससे स्थिति नियंत्रण में आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरियाणा के पर्यटक गलत दिशा में वाहन चला रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार स्थानीय युवाओं ने इसका विरोध किया। बात कहासुनी तक नहीं रुकी और थोड़ी ही देर में मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

ADVERTISEMENTS

घटना के बाद मामला श्रीनगर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और अंततः हालात काबू में आ गए। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान

इससे पहले, अल्मोड़ा में भी दो दिन पहले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार तीन लोगों ने सड़क पर कूड़ा फेंक दिया…जिस पर स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी में सवार दो महिलाओं ने स्थानीय लोगों से उलझना शुरू कर दिया। भीड़ जमा हो गई…लेकिन गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने महिलाओं को कार में बैठाकर वहां से चला दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें