Uttarakhand News: अगर आप अपने बच्चे को सैनिक स्कूल या केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ाने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही प्रदेश में चार नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय खुलने जा रहे हैं। बकायदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रसिद्ध पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जन्म स्थान पीठसैंण पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और चंपावत में नए सैनिक स्कूल खुलेंगे तो पाण्डुवाखाल तहसील चैखुटिया जिला अल्मोड़ा, द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा, कोटद्वारा जिला पौड़ी गढ़वाल, नरेंद्रनगर जिला टिहरी गढ़वाल एवं विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के मदननेगी जिला टिहरी गढ़वाल में पांच नए केंद्रीय विद्यालय भी खोले जाएंगे।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में अभी मात्र एक सैनिक स्कूल नैनीताल जिले के घोड़ाखाल में स्थित है। जिसका संचालन रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। केंद्र सरकार ने देशभर में 100 सैनिक स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत केंद्र सरकार ने पहले चरण में देश में 23 नए सैनिक स्कूल को मंजूरी दे दी है। अब केंद्र सरकार द्वारा दूसरे चरण में सैनिक स्कूल को मंजूरी दी जानी है। वहीं दूसरे चरण में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित उत्तराखण्ड में इन चारों स्थानों पर सैनिक स्कूल खोलने की मंजूरी मिल जाएगी। नए सैनिक स्कूल, सैनिक स्कूल सोसायटी के तहत साझेदारी मोड में चलेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने योग्य विद्यार्थियों के लिए 50 करोड़ के स्कॉलरशिप की घोषणा की
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंडी डबल मर्डर कांड का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) IAS और PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड: हल्द्वानी में पत्रकारों के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
उत्तराखंड: पावर सेक्टर में बड़ा सुधार प्लान, सीएम धामी के आदेश से तेज होगी काम की रफ्तार
हल्द्वानी: यहां सीधे रेस्टोरेंट के अंदर घुसी अनियंत्रित कार
उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि पर यहाँ मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) डबल मर्डर में युवक युवती की हुई पहचान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) फतेहपुर में बाघ के हमले से महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत
UTTARAKHND : पूर्व विधायक के होटल से मैनेजर फरार, लाखों की नकदी और सोना ले जाने का आरोप 

