उत्तराखंड – यहां मां से अवैध के चलते की दोस्त की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • कनखल क्षेत्रांतर्गत किशोर हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने किया 36 घंटे के भीतर खुलासा

हरिद्वार – अवैध संबंध और करीब सवा करोड़ की प्रॉपर्टी का वारिस बनने की चाहत में की गई हत्या का हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के सशक्त नेतृत्व में 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पूरे नाटकीय घटनाक्रम से पर्दा उठाने में सफलता हासिल की।

साल के पहले ही दिन बैरागी कैंप क्षेत्र में मिला एक किशोर का शव तमाम समाचार पत्रों एवं आमजनों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। शव पर चोटों के निशान से स्पष्ट था कि प्रकरण हत्या का है। मृतक की पहचान बाल्मिकी बस्ती थाना कनखल निवासी यश उर्फ कृष के रुप में हुई थी। मृतक की मां की शिकायत पर थाना कनखल में हत्या की धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के कड़े दिशा निर्देशन में काम कर रही पुलिस टीम ने कड़ी पड़ताल के आधार पर पूरे घटनाक्रम में संदिग्ध चरित्र के रुप में उभरे अमित कटारिया उर्फ खली को मृतक के मोबाइल और खून लगे कपड़ों संग दबोचा। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि मृतक की मां के साथ अपने अंतरंग संबंधों एवं करीब सवा करोड़ की प्रॉपर्टी हासिल करने में बाधा बनने पर हत्यारोपी ने अपनी कथित चाची के बेटे को शराब पिलाकर पहले मदहोश किया और फिर पहले गला घोंटकर व सिर पर पत्थरों से वार कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की

हत्यारोपी अभियुक्त-
अमित कटारिया उर्फ खली पुत्र अशोक कटारिया निवासी रविदास बस्ती थाना कनखल जनपद हरिद्वार

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें