उत्तराखंड – पहाड़ को मनस्वी बिग बॉस में, कमाल का कैरियर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Manasvi Mamgai story :- उत्तराखंड की कला और उत्तराखंड के कलाकार दोनों आज के वक्त में माया नगरी में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इसी बीच नैनीताल की बेटी मनस्वी ममगाई सलमान खान होस्टेड बिग बॉस के शो में नजर आई हैं। पूर्व में फेमिना मिस इंडिया रह चुकी मनस्वी अब बिग बॉस के शो में चमकने के लिए तैयार हैं। साल 2023 में आयोजित हुए बिग बॉस के 17वें सीजन में मनस्वी को वाइल्ड कार्ड के ज़रिए बिग बॉस के घर में एंट्री मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: महिला दिवस के बाद बजट में नारी शक्ति को बड़ी सौगात

टीवी में आ रहे इस शो पर शिरकत करने से पहले मनस्वी अपने नाम कई बड़ी उपलब्धियां कर चुकी हैं। बता दिया जाए कि मनस्वी वर्तमान में लॉस एंजेलिस में रह रही हैं और वहीं से मॉडलिंग भी कर रहीं हैं। इस से पहले बॉलीवुड की फिल्म एक्शन जैक्सन में मनस्वी अजय देवगन के साथ अपना पहला डेब्यू कर चुकी हैं। अभी हाल ही में वे काजोल की डिजनी हॉटस्टार वेब सीरीज ट्रायल में एक मुख्य भूमिका में भी नजर आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर

मनस्वी ने अपने सफर की शुरुआत चंडीगढ़ शहर से हुई थी जहां उन्होंने 2006 में चंडीगढ़ से प्रथम श्रेणी में इंटर किया था। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। एक एलीट मॉडलिंग कंपनी से जुड़कर वर्ष 2006 में ही उन्होंने अपने करियर का पहला खिताब “इंडिया मॉडल हंट” जीता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कुर्मांचल बैंक में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, दस्तावेज और फाइलें जलकर राख

एक एलीट मॉडलिंग कंपनी से जुड़कर वर्ष 2006 में ही उन्होंने अपने करियर का पहला खिताब “इंडिया मॉडल हंट” जीता था। इसके बाद वर्ष 2008 में उन्होंने मलयेशिया में हुई मिस इंटरनेशनल टूरिज्म प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में जीत उनके हिस्से आई। साल 2010 में मनस्वी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2010 की विजेता बनी। वे इलीट मॉडल लुक इंडिया 2016 का भी टाइटल जीत चुकी हैं।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें