हल्द्वानी में आज सुबह के समय सितारगंज बस स्टेशन के पास 16 वर्षीय बच्चा जो साइकिल से जा रहा था, उसे बस ने टक्कर मार दी, जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा बच्चों को सोबन सिंह जीना बेस्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक बच्चे की जान चली गई थी, बेस हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है।
वही स्थानीय लोगों में बस चालक के खिलाफ काफी गुस्सा था और वह बेस हॉस्पिटल में हंगामा भी कर रहे थे। मौके पर तत्काल एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी बेस अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों से बातचीत की और इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया, इसके बाद परिजन शांत हुए, फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है, बस को फिलहाल पुलिस ने सीज कर दिया है और चालक और बस को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी, बच्चा राजपुरा के पढ़ाव क्षेत्र का रहने वाला है, बच्चे के पिता मजदूरी का काम करते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश 
