चमोली- उत्तराखंड के चमोली जिले में स्कूली बच्चों के जहन में ज्ञान विज्ञान की रूचि पैदा करने और जानकारी देने के लिए एक प्रेरणादायक पहल की गई है जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की सोच और पहाड़ के स्कूली छात्रों के प्रति उनके नजरिए ने इस प्रेरणादायक पहल को धरातल पर उतारा है जी हां चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों के लिए अब साइंस पार्क (Science park) बनकर तैयार हो गया है।
नैनीताल- जब नैनीझील में तैरता हुआ महिला का मिला शव, फैली सनसनी
जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया Swati S bhadoriya की खास पहल पर प्रदेश के इस दूरस्थ जनपद के स्कूली बच्चों एवं विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए कोठियालसैंण, गोपेश्वर में साइंस पार्क का विधिवत शुभांरभ हो गया है। विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने गुरूवार को कोठियासैंण में साइंस पार्क का विधिवत् उद्घाटन किया। अम्बेडकर भवन में स्थापित सांइस पार्क में बिरला साइंस म्यूजियम हैदराबाद से विज्ञान के सिद्वांतों को समझाने के लिए 31 साइंस उपकरणों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें ग्रेविटी क्रिएशन, ऊर्जा, लाईट, इलूजन, रिफलेक्शन, पेंडुलम, न्यूटन लाॅ-एक्शन व रिऐक्शन, आर्कमिडीज प्रिंसिपल, पाइथागोरस, ब्लैक होल, स्ट्रेंज मिरर, जाइलोफोन आदि सांइस के सिद्वातों को व्यवहारिक तौर पर समझाने वाले उपकरण शामिल है। स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों को साइंस पार्क का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा।
हल्द्वानी- नहरें नहीं हल्द्वानी महानगर की सड़कें हैं ! ( देखिए वीडियो)


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
