उत्तराखंड: भोजनमाता की मेहनत लायी रंग, पहाड़ की बेटी रश्मि को ऑल इंडिया IIT परीक्षा में मिली 49रैंक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़़ : कहते है पूत के पांव पालने में ही दिख जाते है। बचपन से मेधावी रही पहाड़ की रश्मि पंत ने पूरे देश को दिखा दिया कि दुनियां में कुछ भी असंभव नहीं है, बस लगन और मेहनत होनी चाहिए। मंजिल तक आप पहुंच जाओंगे। पिथौरागढ़़ की रश्मि पंत ने (IIT Exam) आईआईटी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 49रैंक प्राप्त पूरे देश में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। वर्तमान में रश्मि कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल में बीएससी की छात्रा है। रश्मि की सफलता पर जहां एक ओर उसके परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं आईआईटी में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल भी गौरवान्वित किया है।

मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के भट्टीगांव बेरीनाग निवासी रश्मि पंत ने (IIT Exam) आईआईटी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 49रैंक प्राप्त किया है, जिसके बाद उनका (IIT Exam) आईआईटी कानपुर में चयन हुआ है। वह वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से बीएससी कर रही है। रश्मि की माता प्रभा पन्त विद्यालय में भोजनमाता हैं। जो स्कूल में खाना बनाती है। मां की मेहनत और बेटी की लगन ने आज पूरे देशभर मेें सफलता की नई कहानी लिख डाली है। रश्मि ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टीगांव बेरीनाग से प्राथमिक शिक्षा के बाद कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय बालिका इंटर कालेज बेरीनाग से प्राप्त की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?

पहाड़ की बेटी की सफलता पर भट्टीगांव गौरवान्वित किया है। रश्मि पंत की सफलता पर कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो एनकेजोशी, कुलसचिव दिनेश चंद्र, डीआईसी निदेशक प्रो संजय पंत, निदेशक शोध एवं प्रसार निदेशालय प्रो ललित तिवारी, डीन साइंस प्रो एबी मेलकानी ने उन्हें बधाई दी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें