हल्द्वानी- बोर्ड के पेपर से पहले पिता ने पढ़ाई को डांटा, तो हाईस्कूल की छात्रा ने उठाया यह कदम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही मुखानी थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा की जहर खाने से मौत हो गई। पिता की डांट से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बेटी की खुदकुशी के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।


मुखानी थाना क्षेत्र के आम्रपाली पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज चौहान ने बताया कि लामाचौड़ निवासी अहमद सैफी की 16 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा थी। वह क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ती थी। 25 मार्च को अहमद ने बेटी को पढ़ाई को लेकर फटकार लगाई और मोबाइल से कुछ समय दूर रहने को कहा। रात में खाना खाकर वह सो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल


सुबह मुंह धोकर बाहर आते ही उसने पापा से कहा कि मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लीजिए। आनन-फनन में बेसुध बेटी को घर वाले सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह अफसाना ने दम तोड़ दिया। मौत के दिन ही उसका पहला पेपर था। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें